सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम, बालिकाओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ बढ़ाया आत्मविश्वास

Nov 1, 2025 - 11:22
 0
सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम, बालिकाओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ बढ़ाया आत्मविश्वास

सिरोही (रमेश सुथार) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार सप्ताहीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, उप प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा त्रिवेदी एवं कालिका दल व एंटी रोमियो स्क्वाड 1090 की सदस्याओं नौरंगी, संजना एवं बसंती के कर कमलों द्वारा किया गया।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि यह प्रशिक्षण कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थानीय पुलिस प्रशासन, कालिका दल, एंटी रोमियो स्क्वाड 1090, महिला अधिकारिता विभाग, एनजीओ एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से संचालित होगा।प्रशिक्षण की खासियत यह है कि यह चार सप्ताह तक सतत चलेगा। इस विशेष प्रशिक्षण में छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण कौशल सिखाए जाएंगे।बेसिक वार्मअप एवं आत्मरक्षा की आवश्यकता पर चर्चा,पंच, किक, ब्लॉक जैसी मूल आत्मरक्षा तकनीकें व उनका वीडियो प्रदर्शन,ख्याति प्राप्त वीरांगनाओं और साहसी महिलाओं की प्रेरणादायक जानकारी,मानसिक आत्मरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकें,गिरने, पछाड़ने तथा पकड़ से स्वयं को मुक्त करने के तरीके,प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी,संतुलित व पौष्टिक भोजन का महत्व,सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग एवं वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास,कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी,अंतिम चरण में छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों का डेमो प्रदर्शन किया जाएगा। पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि यह प्रशिक्षण भविष्य की नारी शक्ति – सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर पर आधारित है।इस प्रशिक्षण से विद्यालय की बालिकाएं न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होंगी बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास के साथ हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य “सुरक्षित बालिका – सशक्त समाज” की सोच को व्यवहार में उतारना है।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने कहा कि यह पहल विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। आने वाले दिनों में यह छात्राएं दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है