एसआईआर-2026. जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीसी लेकर 90 प्रतिशत मैपिंग पूरी करने के दिये निर्देश
स्वच्छ एवं त्रृटि रहित मतदाता सूची के लिए एसआईआर महत्वपूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ द्वारा वितरण किये जा रहे गणना प्रपत्र की प्रगति 35 प्रतिशित करने एवं गत एसआईआर 2002 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग 90 प्रतिशित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने लक्ष्य निर्धारित किये
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शनिवार को वीसी के माध्यम से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं त्रृटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए एसआईआर महत्वपूर्ण इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरते, चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार पारदर्शिता से कार्य करते हुए लक्ष्यों को प्रतिदिवस पूरा करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को की मैपिंग के साथ एसआईआर के बारे में जागरूक भी करें जिससे आम मतदाता सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, बीएलओ- सुपरवाइजर गणना प्रपत्र की प्रगति 35 प्रतिशित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2002 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग 90 प्रतिशित तक लक्ष्य करें जिसके लिए आम मतदाताओं का सहयोग भी लें। उन्होंने प्रत्येक बीएलओ को 30 प्रतिशित गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भरवाने के निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सुपरवाइजरी ऑफिसर, ईआरओ, एईआरओ को नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरित करने, संकलन करने, मतदाताओं की मैपिंग, मतदाताओं को जागरूक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर निर्धारित फॉर्म को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाना भी सुनिश्चित करें जिससे रिर्पोट के आधार पर प्रभावी कदम उठाये जा सकें। उन्होंने निरीक्षण के समय मतदाताओं, बीएलओ को दिये गये संबलन के फोटो, वीडियो जिला निर्वाचन कार्यालय में भिजवाने के निर्देश प्रदान किये गये।