संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन
तखतगढ़ (बरकत खान) संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2स्तर के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आगाज प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा माँ सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। पूजन के बाद प्रार्थना सत्र का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद समस्त स्वयंसेवकों के पांच ग्रुप बनाये गए।जिनको विद्यालय परिसर के अलग-अलग भागों की सफाई की जिम्मेवारी दी गई।
स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर की सफ़ाई की गई। डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने के लिए करियर काउंसलर के रूप में हरि राम जी ने स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को अल्पाहार में मिष्टान्न व समोसा दिया गया। अल्प विश्राम के बाद खेल और राजस्थान का इतिहास, संस्कृति व राजनीति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राध्यापक ब्रजेश सिंह यादव, दलवीर सिंह, प्रवीण कुमार सांवल राम, भगवत सिंह एवम प्रीतम कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


