कठूमर में मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
"न्याय आपके द्वार” विशेष अभियान 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक पूरे राज्य में चलेगा
कठूमर (दिनेश लेखी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के सचिव मोहनलाल सोनी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश कठूमर के अवकाशागार में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के सचिव मोहनलाल सोनी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु “न्याय आपके द्वार” विशेष अभियान 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, बीमा, टेलीफोन आदि प्रमुख लोक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान स्थानीय लोक अदालतों के माध्यम से किया जाएगा।
शिकायतें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में या मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 9119365734 के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त शिकायतों पर विभागीय अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित तिथियों पर लोक अदालत में उपस्थित रहेंगे।
प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक भाग लें और अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राप्त करें। इस मौके पर तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा एवं लालचंद जाट, रंजीत सिंह, संजय अवस्थी, सत्येंद्र शर्मा, श्याम सिंह चौहान, तेज सिंह राठी, सुभाष चंद्र अर्रूवा, ओमवीर सिंह, थानसिंह कर्दम आदि वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित थे।


