राजकीय विद्यालय लाम्बिया कलां के 350 बच्चों ने ली करूणा शपथ

Nov 15, 2025 - 12:58
 0
राजकीय विद्यालय लाम्बिया कलां के 350 बच्चों ने ली करूणा शपथ

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बिया कलां के विद्यार्थियों ने जीव दया, करूणा भाव एवं पशु प्रेम हेतु करुणा शपथ ली। करूणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन ने बताया की करुणा  इंटरनेशनल चेन्नई द्वारा संचालित करुणा क्लब लाम्बिया कलां में कल्पना सक्सेना  व्याख्याता द्वारा करुणा शपथ दिलाई जिसके अंतर्गत प्राणी मात्र के प्रति दया रखना, मानव कल्याण, पशु कल्याण, शाकाहारी मूलक जीवन पद्धति, माता, पिता, गुरुजन और बुजुर्ग की सेवा और करुणा भाव के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। इस शपथ समारोह में लगभग 350 छात्र छात्रा उपस्थित थे।
संस्थाप्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने करुणा क्लब के उद्देश्यों और करुणा सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य सतीश कुमार व्यास ने उक्त अवसर पर विद्यालय द्वारा संचालित की गई इस वर्ष की गतिविधियों को बताया। उप प्राचार्य महावीर सुथार ने बताया कि करुणा क्लब प्रति सजग विद्यार्थी धनराज गुर्जर, किशन गुर्जर और नारायण गुर्जर को पारितोषिक वितरित किया। इस अवसर पर विमल खटीक, जगदीश कुमावत, अनिता मित्तल, मूलचंद वर्मा, रामनारायण गुलानिया, कमला, नीलम वर्मा, शेर मोहम्मद, नीलम त्रिपाठी, दुर्गा छीपा, आर्यन शर्मा,उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................