132 केवी जीएसएस उदयपुरवाटी में ट्रांसफर बदलने के कारण बंद रहेगी विद्युत सप्लाई
उदयपुरवाटी के साथ गांवो की विद्युत सप्लाई भी कल सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगी बंद
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सीकर रोड पर नांगल के पास स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक अभियंता 132 केवी उदयपुरवाटी उमेश लक्षकार के अनुसार कल दिनांक 18.11.2025 वार मंगलवार को 132 केवी जीएसएस उदयपुरवाटी में ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते और रखरखाव के चलते सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सभी 33 केवी लाइन का shutdown रहेगा । सहायक अभियंता महरिया के अनुसार इसके चलते उदयपुरवाटी शहर के साथ साथ आस पास के सभी गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी ।