भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में गुंजा "हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे"

Nov 23, 2025 - 17:52
 0
भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में गुंजा "हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे"

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में करीब 500 कैदियों द्वारा "हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे" भजन की सुरमयी ताल पर कई घण्टो तक जमकर ठुमके लगाए जाने से पूरा जेल परिसर भक्तिमय हो गया। 

जेल विभाग के अनुसार अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने और अपराध की दीवारों के पीछे बंद मनुष्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से राजस्थान की जेलों में शुरू किए गए कार्यक्रमों की श्रंखला में इस्कॉन मंदिर (वृंदावन) द्वारा यह अनूठी पहल की गई। 

इस्कॉन प्रशासन के अनुसार कैदियों के जीवन में उम्मीद और आध्यात्मिकता का संचार करने के लिए 'श्रीमद् भगवद् गीता' वितरण एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन कार्यक्रम में कैदी भगवान के भजनों में लीन होकर थिरकते नजर आये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................