राजकीय महाविद्यालय खैरथल में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा संविधान की प्रस्तावना एवं वंदे मातरम का सामूहिक वाचन किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कार्यरत डॉ गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण एवं उसकी विशेषताओं से जुड़ी जानकारी को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने भी संविधान की उपयोगिता को बताया एवं विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के पालन करने के लिए प्रेरित करा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने किया। इसी क्रम में महाविद्यालय में क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुशाल जाटव ने, द्वितीय स्थान पूजा ने तथा तृतीय स्थान रिया ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, चरणो कौर एवं कृष्ण कुमार ने द्वितीय, हीना एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने नशा न करने की भी शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ सरस्वती मीणा, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ ,प्रभुदयाल उपस्थित रहे।