ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप सेवा शिविर, 17 से 24 दिसम्बर तक होंगे आयोजित

Dec 8, 2025 - 13:09
 0
ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप सेवा शिविर, 17  से 24 दिसम्बर तक होंगे आयोजित

भरतपुर,(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर जिले की समस्त भू-अभिलेख मुख्यालयों पर आयोजित होंगे। समस्त उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त कार्यक्रमानुसार ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शिविरों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर राजीव गांधी सेवा केन्द्र जघीना पर, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बरौलीछार एवं पिपरउ (झौरोल) में, भुसावर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र अलीपुर, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र हलैना में, बयाना की पंचायत समिति सभागार एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र बिडयारी में, रूपवास के राउमावि खानसूरजापुर एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र दाहिनागांव में तथा उच्चैन उपखण्ड के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पिचूना पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर की राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेवर में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कटारा व न्यौठा में, भुसावर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पथैना में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र धरसौनी, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र ब्रह्मवाद एवं थानाडांग में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खानुआं एवं रूदावल में, उच्चैन उपखण्ड के राउमावि अंधियारी पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बहनेरा एवं बझेरा में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खेडी देवीसिंह एवं कबई में, भुसावर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छौंकरवाड़ा में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सरसैना, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कोट में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केन्द्र नौहरदा एवं महलपुरचूरा पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया 20 दिसम्बर  को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र हथैनी एवं धौरमुई में, भुसावर के शहीद वीरेन्द्र कुमार राउमावि इटामड़ा में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र फरसो एवं मिलकपुर में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केन्द्र इब्राहिमपुर पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के ग्राम मूडौता एवं महुआ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, नदबई की पंचायत समिति एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र भदीरा में, भुसावर में बल्लभगढ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, वैर में जगजीवनपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, बयाना के ग्राम खोहरा एवं नावली के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, रूपवास की पंचायत समिति में तथा उच्चैन के राउमावि पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र चिकसाना एवं पीपला में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहरसर एवं हन्तरा में, भुसावर के राउमावि निठार में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र समराया में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खरैरी एवं कलसाडा में तथा उच्चैन की पंचायत समिति पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 24 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र अघापुर में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र लखनपुर एव बछामदी में, भुसावर की पंचायत समिति में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र गांगरौली में, बयाना के ग्राम समोगर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविरों में आकर अधिक से अधिक लाभ उठायें।    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................