शिक्षक संघ ने प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री बेढम को दिया आमंत्रण पत्र

Dec 9, 2025 - 13:55
 0
शिक्षक संघ ने प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री बेढम को दिया आमंत्रण पत्र

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में आयोज्य दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को उनके सिविल लाइन जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर आमंत्रण पत्र दिया ।
 इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक गिरिराज शर्मा सम्मेलन के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष अलवर राधेश्याम कपासिया अलवर जिला कार्यकारिणी के संगठन मंत्री शीशराम गुर्जर जितेन्द्र चौधरी जिला कोषाध्यक्ष गोपाल  गुर्जर गुहाना विशाल सैनी आदि मौजूद रहे। मंत्री बेढम ने सम्मेलन में आने के लिए आश्वस्त किया। संगठन का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 19 व 20 दिसंबर को आराध्या रिजॉर्ट कठूमर रोड लक्ष्मणगढ़ में आयोजित होगा । जिसमें केंद्रीय मंत्री वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, ग्रह राज्य मंत्री राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेढ़म, महुआ विधायक राजेंद्र मीणा, तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मोती लाल मीणा, पूर्व  प्रवक्ता भाजपा पंकज मीणा, डॉ राजीव शर्मा वरिष्ठ बीजेपी नेता, प्रदेश अध्यक्ष अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत गजेंद्र सिंह राठौड़, पं गिरिराज शर्मा मुख्य संरक्षक, अभिमन्यु शर्मा अध्यक्ष सचिवालय अधिकारी संघ, कजोड़मल मीणा अध्यक्ष सचिवालय कर्मचारी संघ डा रनजीत मीणा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत, प्रदेश महामंत्री चंद्रभान चौधरी सहित सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, पारदर्शी स्थानांतरण नीति सहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया जायेगा। जिसे सम्मेलन पश्चात सरकार को भेजा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................