तखतगढ़ थाने में युवती लापता, परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़िया - बलाना गांव से 9 दिसम्बर को अपनी भाभी के लिए आंगनवाडी में पोषाहार लेने निकली थी। शाम तक खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 9 दिसम्बर को दोपहर में करीब 2:30 बजे अपनी भाभी के आंगनवाड़ी केन्द्र का पोषाहार लेने निकली थी। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने लगभग कल ढाई बजे से लेकर पुरी रात तक रिश्तेदारों और आसपास के कई गांवों में युवती की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने यह भी बताया कि युवती के पास एक छोटा सा मोबाइल फोन भी था
थानाधिकारी शैतान सिंह ने जानकारी दी कि युवती के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है


