कृषि विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ाई के अवसर प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन

Dec 11, 2025 - 14:25
 0
कृषि विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ाई के अवसर प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन
भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर द्वारा कृषि विद्यार्थियों के विदेशों में पढ़ाई के अवसर प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें  कृषि महाविद्यालय भुसावर के स्टाफ व विद्यार्थियों ने ऑनलाइन भाग लिया। 
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पीएस चौहान ने बताया कि मेहनती व लगनशील विद्यार्थियों के लिए विदेशों में पढ़ाई के काफी अवसर है और भारत की छठी अधिष्ठाता समिति ने कृषि पाठ्यक्रम को विश्व स्तर का बनाकर उसे लागू कर दिया है, इसलिए विदेशी डिग्री भारत में भी मान्य है। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि भुसावर कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अन्य देशों में पढ़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है तथा इस हेतु आवश्यक सलाह के लिए कॉलेज स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया की सीनियर रिसर्च प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉ. सिंधु श्योरान ने बताया कि भारत के विद्यार्थियों को ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई हेतु अवसर प्रदान करने के लिए नोएडा में स्थानीय केंद्र खोला गया है। जिसमें अगले सप्ताह से फॉर्म भरना शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय जोबनेर के डीन एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. डीके गोठवाल सहित विश्वविद्यालय के 12 अन्य डीन व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है