सड़क दुघर्टना में एक की मौत एक घायल। विरोध व्यक्त करते हुए ब्रेकर बनाने की मांग
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के थानागाजी के प्रतापगढ़ में नरहट गांव निवासी मोहन सिंह अपने पिता राम सिंह के साथ प्रतापगढ़ की ओर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, रास्ते में शराब के नशे में धुत पिकअप चालक ने तेज गति से पिकअप से चलाते हुए थानागाजी की ओर आ रहा था, पहले तो चालक ने पेड़ में टक्कर मारी उसके बाद तेज गति से मोटरसाइकिल सवार मोहन सिंह को टक्कर मार दी, दोनों पिता पुत्र मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें राम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एवं मोहन सिंह को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया, सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे अलवर थानागाजी प्रतापगढ़ मार्ग के ऊपर जाम लगा दिया गया, प्रतापगढ़ पुलिस समझाइए इसके प्रयास कर रही है परंतु ग्रामीण आक्रोशित हैं और ब्रेकर बनवाने सहित अनेक मांग कर रहे हैं