बौलखेडा में जरूरतमन्द बच्चों को बांटी जर्सी; गुरू जी बने बच्चों के मददगार
कामां (विष्णु मित्तल) उपखण्ड कामां के कस्वा बौलखेडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय परिवार की ओर से गुरुवार को भामाशाह व समाजसेवी सम्मान एवं जर्सी वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें सर्दी से बचाव के लिए विद्यालय के कक्षा एक से 12वीं तक के जरूरतमन्द छात्र-छात्राओं को जर्सी बांटी गई और भामाशाह, समाजसेवी सहित उत्कृष्ठ कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुई उप निदेशक श्रीमती वीना वर्मा मुख्य अतिथि रही अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती लीना सिंह की ने की। जबकि विशिष्ठ अतिथि देवेंद्र चौधरी शिक्षाविद्व मनोज चौधरी, लोकेश कुमार अग्रवाल, अरविन्द यादव, सुन्दर सिंह, नेतराम रावत रहे। पूर्व उप निदेषक वीना वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही दुनियां की सबसे बडी सेवा और धर्म है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा करता है, उसे समाज में लोग कभी नही भूलते है।
विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती लीना सिंह, व्याखाता मनोज चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक विश्राम चौहान एवं एलडीसी राहुल पंचोली ने स्कूल के जरूरतमन्द छात्र-छात्राओं को जर्सियां उपलब्ध करा कर नेक कार्य किया, ऐसे नेक कार्य से अन्य लोगों को भी प्ररेणा लेनी चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्या लीना सिंह ने कहा कि स्कूल के गुरुजनों ने छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए जर्सी बांटी, ऐसे कार्य से स्कूल के नामांकन में बढोत्तरी तथा सरकारी स्कूलों के प्रति आमजनों का लगाव आता है। कार्यक्रम प्रभारी लोकेश कुमार अग्रवाल व मनोज चौधरी ने बताया कि शिक्षा, पर्यावरण, समाजसेवा, एसआईआर, नामाकंन, स्वच्छता, मिड-डे-मिल आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व उप निदेशक वीना वर्मा, भामाशाह लीना सिंह, मनोज चैधरी, विश्राम सिंह, राहुल पंचोली ने , राजवती देवी, कैलादेवी आदि का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता सुन्दर सिंह अरविन्द यादव , नेतराम रावत, नानक मीणा, श्रीमती राजेशबाई, माया, करन सिंह, श्रीराम, निरंजन सिंह, बलवीर सिंह, नटवर सिंह, देवेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

