सीता राम मन्दिर में पौष बड़ा महोत्सव पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन
सकट (अलवर) कस्बे की प्राचीन बावड़ी के सामने स्थित सीता राम मंदिर पर शुक्रवार को पौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी मोती लाल लाटा ने बताया कि इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर में विराजित सीता राम जी, हनुमान जी, बाल गोपाल व शिव परिवार की प्रतिमाओं की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के अंत में सीता राम जी को पौष बड़ा की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, हरिओम लाटा, शिवम् लाटा, रामकेश मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

