कठूमर खेरली रैन बसेरों का किया निरीक्षण, नहीं मिला कोई आवासित

Dec 24, 2025 - 14:26
 0
कठूमर खेरली रैन बसेरों का किया निरीक्षण, नहीं मिला कोई आवासित

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहन लाल सोनी,  अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला न्यायालय कठूमर द्वारा रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की सचिव रूचि शर्मा ने सर्वप्रथम नगर पालिका कठूमर में ही संचालित अस्थाई रैन बसेरे व खेरली स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। 
रैन बसेरों में मौसम के अनुसार बिस्तर, पानी की व्यवस्था, महिला पुरूषों के पृथक स्नानागार, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा किट इत्यादि की जांच की गई। कठूमर नगर पालिका में संचालित अस्थाई रैन बसेरे में कोई भी आवासित नहीं मिला। 
ईओ विकांत शर्मा ने बताया कि कठूमर में स्थाई रैन बसेरा नहीं है। इसलिए नगर पालिका में ही अस्थाई रैन बसेरा चलाया जा रहा है। रैन बसेरे में अभी कोई आवासित नहीं हैं। रैन बसेरे के प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिये गये। बीमार व्यक्तियों के लिए कोई चिकित्सा किट नहीं मिली। भोजन हेतु नगर पालिका की ओर से ही व्यवस्था करवायी जा रही है। आवासितों हेतु भोजन के लिए राज्य सरकार की योजना को प्रारंभ करवाने का प्रस्ताव भेजने हेतु एवं अन्य व्यवस्थाओं को तुरंत दुरूस्त करवाने हेतु निर्देशित किया।

खेरली स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे में भी बिस्तर, सफाई, सुरक्षा इत्यादि के संपूर्ण इंतजाम मिले। केवल एक आवासित मौके पर मौजूद मिला। ईओ नरसी ने बताया कि प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्टेशन के नजदीक होने के कारण सर्दी के मौसम में रात में आवासित आते हैं। प्रचार प्रसार हेतु अभी तक कोई शिविर आयोजित नहीं किया गया है। अतः कठोरता से प्रचार प्रसार हेतु शिविर इत्यादि आयोजित करवाने एवं व्यवस्थाएं दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर पीएलवी विश्वेन्द्र सिंह मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................