गोविंदगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन: खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Dec 24, 2025 - 14:25
Dec 24, 2025 - 14:42
 0
गोविंदगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन: खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

गोविन्दगढ़ (अलवर) गवर्नमेंट कॉलेज गोविन्दगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन "राष्ट्र सेवा संकल्प" कार्यक्रम के साथ हुआ। ये शिविर कॉलेज की दोनों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रदीप कुमार महोलिया ने सरस्वती पूजन के साथ की। प्रथम इकाई के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर खियाराम और दूसरी इकाई के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने प्राचार्य और अन्य अतिथियों का माला और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर खियाराम ने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय सुरेंद्र कुमार ने किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें शिक्षा पर आधारित नाटक और कविता पाठ शामिल थे।

शिविर के दौरान आयोजित खेल और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में, प्राचार्य प्रदीप कुमार महोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों को शिविर से मिली सीखों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।

भोजन व्यवस्था में बादल एवं कीर्ति ग्रुप के सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर हिमांशु अवस्थी, सुश्री राखी जैन, कविता देवी, रामनारायण गुर्जर, विजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार कविता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................