सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती
सकट (अलवर) कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित सैनी समाज की धर्मशाला में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड मण्डल मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सुशासन की शपथ ली।