निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर में रोगी हुए लाभान्वित, गोल्याणा मे हुआ शिविर का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) चिराना के निकटवर्ती ग्राम गोल्याणा बस स्टेण्ड जांगिड़ ब्राह्मण संस्थान में गुरूवार को निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 162 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर आयोजक वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि वैद्य स्व रामकुमार शर्मा व उनकी पत्नी स्व. नर्बदा देवी के साथ लोहार्गल सूर्य मंदिर महन्त स्व संतदास महाराज व उनकी पत्नी स्व कृष्णा देवी कि पुण्यस्मृति में शाकंभरी मेडिकल के तत्वाधान में यह शिविर का आयोजन किया ल जिसमें सेवानिवृत्त प्रसिद्ध डॉ अर्जुन सिंह शेखावत,डॉ श्रीलाल चंद यादव, डॉ शबीर व सेवानिवृत्त वैद्य बाबूलाल शर्मा ने अपनी सेवाएं देकर रोगियों को लाभान्वित किया ।
शिविर में बीपी व सुगर की निःशुल्क जांच कि गयी व स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने के बारे में रोगियों को परामर्श दिया गया । आयोजक डॉ रवि कुमार शर्मा ने सभी पधारें हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया है। शिविर का शुभारंभ लोहार्गल सूर्य मंदिर महन्त अवधेशाचार्य महाराज, वैंकटेश पीठ महन्त अश्विनी आचार्य महाराज के द्वारा विधिवत किया गया । ग्रामीणों ने डॉ अर्जुन सिंह शेखावत से महिने में एक दिन चिराना में शिविर लगाकर सेवाएं देने का निवेदन किया। इस शिविर में महावीर प्रसाद अग्रवाल,रामदेव जांगिड़, रिछपाल सैनी,नथमल अग्रवाल,मनोहर लाल जांगिड़, डॉ त्रिलोक सिंह शेखावत , दिलिप सिंह राठौड़,सुशील कुमावत, गिरीराज शर्मा आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।