शहीद गोविंद सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम रहे मुख्य अतिथि
हलैना (विष्णु मित्तल) वैर क्षेत्र के ग्राम रायपुर में वीरगति को प्राप्त गोविन्द सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य एव सांसद श्रीमती संजना जाटव की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गोविन्द सिंह गुर्जर का जीवन साहस, देश भक्ति और त्याग आदि की अमिट मिसाल से भरपुर है। उनकी शहादत हमें सदैव राष्ट्रसेवा कर्तव्यनिष्ठा और एकता के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर सरपंच/ प्रशासक प्रतिनिधि केदार सिंह गुर्जर और शहीद गोविंद सिंह गुर्जर के परिजनों ने अतिथियों का स्वागत किया।