जोनेटा के प्राचीन शिव मंदिर में 31कावडीयो के जत्थे ने नारायणी माता से कांवड़ लाकर किया शिव का जलाभिषेक

Aug 4, 2024 - 17:25
 0
जोनेटा के प्राचीन शिव मंदिर में 31कावडीयो के जत्थे ने नारायणी माता से कांवड़ लाकर किया शिव का जलाभिषेक

सकट क्षेत्र के जोनेटा गांव में सावन के पवित्र महीने में 31कावडीयो के जत्थे ने नारायणी माता धाम से कांवड़ लाकर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में  वैदिक मंत्रो च्चारणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया इस दौरान शिव भक्तों के द्वारा शिव मंदिर में सामुहिक हवन पूजन भी किया गया। ग्रामीण श्याम जोनेटा ने बताया कि 31शिव भक्तो का जत्था कांवड़ लाने के लिए नारायणी माता धाम पहुंचा और वहां से गंगाजल भरकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ डीजे की स्वर लहरियों के साथ रवाना हुआ और गांव की नगर परिक्रमा करके भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ सामुहिक महाजलाभिषेक किया गया। इस दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ हवन-पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न  करवाया गया श्रद्धालु ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर भगवान शिव से क्षेत्र की खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर दिनेश गुर्जर,खेमचंद शर्मा, बल्ला मीना,गेंदा मीना,गोविंद मीना,दिनेश सैन,अमन,सैन,जितेंद्र,शर्मा,अमन,शर्मा,दिनेश शर्मा,रायसिंह गुर्जर,सीताराम मीना,अजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................