गोविंदगढ़ में लगा स्वास्थ्य शिविर, 104 मरीजों को मिला लाभ: विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, समेत कई पेशेंट्स की जांच की

Dec 30, 2025 - 12:37
Dec 30, 2025 - 12:50
 0
गोविंदगढ़ में लगा स्वास्थ्य शिविर, 104 मरीजों को मिला लाभ: विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, समेत कई पेशेंट्स की जांच की

अलवर जिले के गोविंदगढ़ में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोविंदगढ़ में लगे इस शिविर में क्षेत्र के 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए जांच

लूपिन फाउंडेशन के ब्लॉक मैनेजर दीनबंधु पालीवाल ने बताया- यह शिविर मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से एक प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा आयोजित किया गया था। 

शिविर में मरीजों की निशुल्क जांचें की गईं, जिनमें बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, सीबीसी और एक्स-रे शामिल थे। जांच के बाद मरीजों का उपचार भी किया गया। शिविर में आए अधिकतर मरीज सांस संबंधी बीमारियों, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित पाए गए।

यह कार्यक्रम अलवर जिले में गैर-संचारी बीमारियों (NCDs) की रोकथाम और सुधार के लिए चलाया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने जांच की

शिविर में डॉ. दिनेश कुमार सहित लूपिन टीम से कार्यक्रम अधिकारी दीनबंधु पालीवाल, एएनएम मोनिका, शिविर संचालक गौरव सैनी, ईसीजी रविता चौधरी, महेश शर्मा, पुष्पेन्द्र गहलोत, सपना शर्मा, नितेश सैनी और प्रियंका मौजूद रहे। सीएचसी इंचार्ज डॉ. शिवकांत शर्मा, डॉ. निशी अग्रवाल, डॉ. डी.पी. शर्मा और डॉ. नसीब खान सहित अन्य स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में आए लोगों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और इन्हें स्थायी बनाने की मांग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. शिवकांत शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................