उच्चैन पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का प्रकाशन; 5 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

Dec 30, 2025 - 13:36
 0
उच्चैन पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का प्रकाशन;  5 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसरण में पुनर्गठित / नवसृजित / अप्रभावित ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन हेतु प्रस्तावों का उपखण्ड अधिकारी उच्चैन द्वारा 29 दिसम्बर को प्रकाशन किया गया है।  05 जनवरी 2026 प्रातः 11 तक आपत्ति आमंत्रित की गई हैं। 

उपखंड अधिकारी उच्चैन सुरेश कुमार हरसोलिया ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे की समयावधि की समाप्ति से पूर्व कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियां हो तो उपखण्ड अधिकारी उच्चैन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगा। उक्त निर्धारित समयावधि पश्चात कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................