लूपिन फाउंडेशन व राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) लूपिन फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे स्थित जन स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर केंद्र खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया।
जिसमें 111 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 95 रोगी बीपी शुगर दमा की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। शिविर में बीपी, शुगर, सांस संबंधी रोग, अस्थमा, दमा आदि की जांच की गई। साथ ही बदलती जीवनशैली से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने बताया कि लुपिन फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में आमतौर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने, और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के तहत पंजीकरण में मदद करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच, कार्यक्रम अधिकारी दीनबंधु पालीवाल, डॉ. दिनेश कुमार, शिविर संचालक सुनील सैनी, एनएम सरोज सैनी, ईसीजी तकनीशियन रविता चौधरी समेत मोबाइल मेडिकल वेन टीम उपस्थित रही। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर कस्बे मेंआयोजित करने की मांग की। मरीजों ने मुफ्त जांच व दवा उपलब्ध कराने के लिए खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रूपेंद्र शर्मा एवं टीम जांच काआभार जताया।

