बेटी के जन्म पर कुंवा पूजन: स्व. श्री तेजराम की पड़पोती अकांशी के उपलक्ष में होगा आयोजन
खेड़ा तिगांवा (जयबीर सिंह) लड़की–लड़के में भेदभाव की सोच को तोड़ते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा है।
स्वर्गीय श्री तेजराम की पड़पोती अकांशी के जन्म के उपलक्ष में पारंपरिक कुंवा पूजन का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची अकांशी, पुत्री संदीप यादव एवं माताजी अनीता देवी उर्फ (नीतू) हैं। बच्ची के दादाजी विक्रम सिंह एवं दादी शकुंतला द्वारा यह आयोजन परिवार और समाज के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन गांव खेड़ा (तिगांवा) की ढाणी में संपन्न होगा।
परिवारजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके लिए बेटी और बेटा दोनों समान हैं और इसी सोच के तहत बेटी के जन्म पर भी कुंवा पूजन कर खुशियां मनाई जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूती देते हैं।
यह कार्यक्रम न केवल एक पारिवारिक उत्सव है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यह संदेश भी है कि बेटियां बोझ नहीं, गर्व हैं। यादव परिवार की यह पहल निश्चित रूप से अन्य परिवारों को भी प्रेरित करेगी।

