भरतपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Jan 6, 2026 - 12:07
 0
भरतपुर  रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कोतवाली थाना प्रभारी हरलाल ने बताया कि सोमवार 5 जनवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर कंजोली पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक खंभा नंबर 1209 के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है, जिसमें सिर, पैर और हाथ अलग-अलग जगह बिखरे हुए हैं।
मृतक के पास लाल रंग की खून से सनी बनियान और सफेद रंग की धारीदार कटी-फटी शर्ट पड़ी मिली है। वह नीले रंग की आधी कटी हुई अन्डरवीयर पहने हुए था। दाहिने हाथ की भुजा पर हरे रंग का टैटू बना हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहुआं, शरीर गठीला और सिर पर काले बाल हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने परिजनों की तलाश के लिए अज्ञात शव की शिनाख्त के संबंध में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने की अपील की है, ताकि वारिसों का पता चल सके और आगे की कार्रवाई की जा सके। कोई जानकारी हो तो निकटतम पुलिस थाने या कोतवाली भरतपुर से संपर्क करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................