पुराने बस स्टैंड भगत सिंह सर्किल से जालूकी रोड से नगर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Jan 7, 2026 - 13:36
 0
पुराने बस स्टैंड भगत सिंह सर्किल से जालूकी रोड से  नगर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड भगत सिंह सर्किल से जालूकी रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए आज बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कई दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया और अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।पालिका के जेईएन श्याम सुंदर पांडे तहसीलदार हरदयाल सिंह भारी पुलिस बल के नेतृत्व में पालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने  पुराने बस स्टैंड भगत सिंह सर्किल से जालूकी रोडआदि स्थानों पर अतिक्रमण जेसीबी की सहायता से हटाया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों ने विरोध भी किया।  मौजूद ठेले और रेहड़ी वाले दुकानदारों ने एकत्रित होकर सभी को एक समान रखने के लिए नगर पालिका अतिक्रमण निरोधक दस्ते सेअपना विरोध जताया। 
मौके पर मौजूद लोगों नेअस्थाईअतिक्रमण के बाद रास्ता सुगम होने से नगर पालिका की कार्रवाई पर संतोष जताया। 
कहा कि सभी अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर एक समान कार्यवाही की जावे। साथ ही अभियान जारी रहना चाहिए। 
बिना सूचना कार्रवाई करने का आरोप...
 नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में कुछ दुकानदारों ने मौजूद प्रशासन से अभियान रोकने की मांग करते हुए कहा कि  बिना सूचना के कार्रवाई कर रहे हैं।  नगर पालिका ईओ जगदीश खीचड़ ने बताया कि कार्रवाई से पहले बाजारों में अखबारों के माध्यम से अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना दे दी गई थी। इसके अलावा कई बार दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। अतिक्रमण हटाना नगर पालिका का सामान्य काम है। अभियान के दौरान गंदे नाले के बाहर बने चबूतरे टीन शैड आदि को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। ईओ ने कहा कि आम जनता की सुविधा, शहर के सौंदर्यीकरण व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................