कृषक भ्रमण दल को गृह राज्य मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Jan 15, 2026 - 14:33
 0
कृषक भ्रमण दल को गृह राज्य मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) परियोजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिए कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ व उत्कृष्ट कार्यों को देखने के लिए 05 दिवसीय 02 (महिला एवं पुरूष) अन्तरा-राज्य कृषक भ्रमण दल को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने  हरी झण्डी दिखाकर कृषि परिसर से रवाना किया गया।
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भ्रमण दल के किसानों को राज्य सरकार द्वारा कृषक हित में किये जा रहे नवाचारों को देखने का अवसर मिलेगा। कृषि में अनुसंधान कार्यक्रमों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, हाइटेक एग्रीकल्चर, बागवानी, जल का कुशल प्रबन्धन, पशु एवं पशुशाला प्रबन्धन को मौके पर जाकर देख सकेगें। उन्होंने कृषक दल को बधाई देते हुए कहा कि भ्रमण के दौरान जो भी जानकारी मिले उसे स्वयं भी अपनाये तथा अन्य किसानों को प्रेरित करें।
आत्मा परियोजना उप निदेशक डॉ तुलसी सैनी ने बताया कि जिले की सभी पंचायत समितियों से चयनित लगभग 100 महिला एवं पुरूष कृषि में नये नवाचारो से ज्ञान अर्जित कर अपने एवं क्षेत्र के किसानों को इस संबंध में बतायेगें और उत्पादन में आत्म निर्भरता लायेंगे। इस पॉच दिवसीय कृषक भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय अमरूद महोत्सव, सवाईमाधोपुर में भी जिले के किसान भाग लेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक कृषि देशराज सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान योगेश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि राधेश्याम मीना, उप निदेशक उद्यान जनकराज मीना, उप निदेशक कृषि डॉ हब्बल सिंह, सहायक निदेशक राधारमण शर्मा, उप परियोजना निदेशक अमर सिंह व भ्रमण प्रभारी/सह प्रभारी जीतेन्द्र सिंह फौजदार आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................