भाया ने मतदाताओं एवं ग्रामीणों का जताया आभार; भाया का घोड़ी पर बिठाकर, जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Jan 16, 2026 - 12:08
Jan 16, 2026 - 12:12
 0
भाया ने मतदाताओं एवं ग्रामीणों का जताया आभार;  भाया का घोड़ी पर बिठाकर, जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

अंता (शफीक मंसूरी ) कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष अन्ता ओम सुमन मिर्जापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्ता विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लगातार अन्ता विधानसभा क्षैत्रों के गांवों में पहुंचकर धन्यवाद यात्रा के माध्यम से मतदाताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया जा रहा है। शुक्रवार को अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने तहसील अन्ता क्षेत्र के गांव सोरखण्डकलां, देवपुरा, कालाखेडा, सांकली, सरकन्या, पचेलकलां, पचेलखुर्द, काचरी एवं तामखेडा में पहुंचकर मतदाताओं तथा ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 इस दौरान कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों द्वारा गांवों में प्रमोद जैन भाया का फूल मालाओं, साफाबंदी, आतिषबाजी कर उन्हें गांव में घोडी पर बिठाकर घुमाया गया तथा जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया। भाया द्वारा बुजुर्गो के चरण वंदन किए तथा मंदिरों पर ढोक लगाई। ग्रामीणों द्वारा इस दौरान विधायक भाया को कई समस्याओं को लेकर अपने परिवाद भी सौंपे गए।
विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षैत्र के विकास में कोई कमी नही छोडूंगा तथा मरते दम तक जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहूंगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है