गोविन्दगढ़ के बारोली में रात्रि चौपाल: SDM ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

Jan 22, 2026 - 08:19
Jan 22, 2026 - 08:27
 0
गोविन्दगढ़ के बारोली में रात्रि चौपाल: SDM ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

गोविन्दगढ़ (अलवर) गोविन्दगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारोली में SDM एश्वर्यम प्रजापति (प्रशिक्षु आईएएस) की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखा। ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता, से संबंधित प्रमुख मुद्दे उठाए गए।
SDM एश्वर्यम प्रजापति ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात्रि चौपाल का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को जिला या उपखंड कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अलघना गाँव में JJM योजना के तहत खोदकर छोड़ी सडको व् साफ़ सफाई का मुद्दा उठाया, साथ ही बारोली में खेल मैदान की मांग सहित गंधिका में रास्ते के अतिक्रमण की समस्याए  विशेष रही| 
SDM एश्वर्यम प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया। चौपाल के दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।

SDM एश्वर्यम प्रजापति ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और किसी भी समस्या के लिए सीधे प्रशासन से संपर्क करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार बसंत कुमार, सीबीईओ विश्वजीत, प्रधानाचार्य अजीत कुमार, जलदाय विभाग jen निशा मीणा सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है