अलवर मे धूमधाम से निकली देवनारायण की शोभायात्रा
अलवर (अनिल गुप्ता) गुर्जर समाज व भगवान देवनारायण मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को परशुराम सर्किल स्थित गुर्जर छात्रावास से भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली गई बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भगवान देवनारायण के जीवन दर्शन को दर्शाती हुई विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई भगवान देवनारायण मंदिर कमेटी अध्यक्ष हीरालाल पटेल ने बताया कि भगवान देवनारायण जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत 24 जनवरी को जोहड़ा पटेल मोहल्ला स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में रात को जागरण का आयोजन किया गया वहीं आज गुर्जर हॉस्टल से भगवान की झांकी निकाली जा रही है जो की अखेपुरा मोहल्ला, जोहडा मोहल्ला, अशोक टॉकीज, त्रिपोलिया बाजार, ऑफ सर्कस, पुलिस कंट्रोल रूम, बस स्टैंड रोड, गायत्री मंदिर रोड होते हुए वापस परशुराम सर्किल पहुंचेगी जहां पर भंडारे का आयोजन किया गया है