विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अप्रैल 2021 में हुई थी शादी
खेड़ली (दिनेश लेखी) कस्बे में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पति कबाड़े का काम करते हैं जिसके दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं। घटना खेड़ली कस्बे के बाईपास रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी वार्ड नंबर 19 की है जहां 26 जनवरी सोमवार को दोपहर ढाई बजे एक विवाहिता ा ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के पति वीरपाल ने बताया कि वह कबाड़े का काम करता है जो कि रोजाना की तरह सोमवार को भी बिजली घर के पास स्थित खोखे पर कबाड़ी का काम करने के लिए गया था। सुबह 11:30 को जब वह घर गया तो बड़ी बेटी निकिता भी उसके साथ उसकी कबाड़े की दुकान पर आ गई। जिसके बाद वह बच्ची को दुकान पर छोड़ मार्केट की तरफ चला गया और वापस आया तो बच्ची सो गयी थी जिसे छोड़ने के लिए ढाई बजे दोबारा घर गया और पत्नी व घर मौजूद छोटी बेटी नीतू को आवाज दी तो कमरे से रोने की आवाज आ रही थी और कमरा बंद था जैसे तैसे कमरे का खोल अंदर गया तो उसकी पत्नी पंखे से लड़की हुई जिसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना पर खेड़ली एएसआई सूरज मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और मृतका सपना पत्नी वीरपाल के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल लेकर आये जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सुपुर्द किया गया।
- पीहर पक्ष ने पति और सास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया
मृतका सपना के पिता ताराचन्द्र ने पति वीरपाल व सास के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने व सबूत मिटा कर पंखे से लटकाकर बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज खेड़ली थाने में कराया है। ताराचंद ने बताया कि सास और पति उसके लिए आये दिन पैसों के लिए सपना को तंग परेशान करते थे जिसको लेकर वह कभी दस हजार तो कभी पंद्रह हजार रुपए यहां से लेकर जाती थी लेकिन सोमवार को उसकी बेटी को फिर से पैसों के लिए पति वीरपाल व सास द्वारा परेशान किया गया जिसके बाद उसको पंखे से लटका कर फंदा लगाकर मार दिया।
खेड़ली थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच कठूमर सीओ राजेश कुमार विधार्थी कर रहे हैं।

