कठूमर में मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी)। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश कठूमर के अवकाशागार में शुक्रवार सायं 04:30 बजे मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया एडीजे कठूमर एवं सदस्य तेजसिंह राठी पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि मीटिंग में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कुल 23 प्रार्थना पत्र जिनमें निःशुल्क विधिक सहायता के तहत पैनल अधिवक्तागण को पैरवी हेतु नियुक्त किया गया है, में की गयी कार्यवाही पर परिचर्चा की गयी एवं इस संबंध में प्रकरणों को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक तारीख पेशी पर प्रकरण की रिपोर्ट मंगवायी जा रही है। उक्त अधिवक्तागण को आगे भी नियमित रूप से पैरवी करने के निर्देश जारी किये गये।