कोर्ट आदेश के बाद भी पटवारी बहाल नहीं:गोविंदगढ़ में पटवार संघ ने किया कार्य बहिष्कार, कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

Jan 30, 2026 - 12:44
Jan 30, 2026 - 13:15
 0
कोर्ट आदेश के बाद भी पटवारी बहाल नहीं:गोविंदगढ़ में पटवार संघ ने किया कार्य बहिष्कार, कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

अलवर के गोविंदगढ़ में राजस्थान पटवार संघ ने पटवारी करण सिंह चौधरी को निलंबन से बहाल करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने प्रशासन पर न्यायालय के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया।

  • आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

संघ के अध्यक्ष मनीष मीणा ने बताया- राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण ने पटवारी करण सिंह चौधरी के निलंबन को रद्द करते हुए उनकी बहाली के आदेश दिए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पटवार संघ ने इस संबंध में पूर्व में 16 जनवरी और 27 जनवरी 2026 को भी ज्ञापन दिए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये से आक्रोशित होकर जिले के सभी पटवारियों ने आज 30 जनवरी को कार्य बहिष्कार करते हुए 'पेन-डाउन' हड़ताल की।

  • पटवारी को बहाल नहीं करना प्रशासन की हठधर्मिता-संघ

पटवार संघ गोविंदगढ़ के अध्यक्ष मनीष मीणा ने कहा, "न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बाद भी पटवारी को बहाल न करना प्रशासनिक हठधर्मिता है। इससे पूरे जिले के पटवारियों में रोष है।"

पटवार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें तुरंत नहीं मानी गईं तो 1 फरवरी 2026 को महासमिति की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन अलवर की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................