पाखर चौड़ा की मे विराटता हिंदू सम्मेलन: यज्ञ सम्राट मोनी बाबा शोभानंद भारती महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामचौड़ी की पाखर में सोमवार कोविराट हिंदू सम्मेलन के तहत यज्ञ सम्राट मोनी बाबा शोभानंद भारती महाराज के सानिध्य में माता बहनों द्वारा जहां कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा का आयोजन आम जनता चौड़ाकी पाखर द्वारा किया गया था।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए हुए गीत गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा में हजारों महिला और पुरुष शामिल हुए, जो भगवान की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का आयोजन चौड़ाकी पाखर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया, जहां जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित हजारो हिंदू समाज केश्रद्धालुओं को संबोधित करते हुएयज्ञ सम्राट मोनी बाबा शोभानंद भारती महाराज ने अपनी लिखित प्रवचन द्वारा कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देना है।
जिसके आयोजन कर्ता आम जनता चौड़ाकी पाखर के ग्रामीण ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर एडवोकेट खेम सिंह गुर्जर, गोपुत्र अवधेश अवस्थी,ग्रामीण रामनिवास सेक्रेटरी, हीरालाल मास्टर, जीतू सैनी सेक्रेटरी, श्याम शर्मा, सोनू सैनी, कुलदीप सिंह खटाना, प्रवीण गुर्जर, टीकम सैनी, चेतन कौशल सैनी, राकेश सैनी, रामनिवास सैनी, निरंजन सैनी, देव कांवर द्वारका सैनी सहित सभी समाजों के पच पटेलो सहित हजारों लोग मौजूद रहे।