ग्राम उत्थान शिविर से बदली ग्रामीणों की तकदीर, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

Feb 6, 2026 - 13:54
 0
ग्राम उत्थान शिविर से बदली ग्रामीणों की तकदीर, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक सीधे पहुंचाया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत अलीपुर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में महमदपुर निवासी बिजेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह ने कृषि विभाग के समक्ष कृषि यंत्र रोटावेटर से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक द्वारा रोटावेटर का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन उपरांत योजना के तहत कृषक को रोटावेटर की खरीद पर लगभग 50 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। बिजेन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा दी जा रही इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत अंधियारी में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान हरिओम तिवारी पुत्र हीरा लाल जाति ब्राह्मण निवासी अंधियारी को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा स्वयं शिविर में पट्टे का वितरण किया गया। वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होने पर हरिओम तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार जताया।
ग्राम पंचायत अलीपुर एवं अंधियारी में आयोजित इन ग्राम उत्थान शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई गई, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीना सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका से ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................