हैवल्स फैक्ट्री में करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित हैवेल्स फैक्ट्री में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत 28 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन महिपाल की करंट लगने से मौत हो गई।
महिपाल केरवा जाट का निवासी था और बुधवार प्रातः पैनल में काम करते समय वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मियों ने तुरंत उसे ईएसआई अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। महिपाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके दो महिपाल की मौत से न केवल परिवार की आर्थिक रीढ़ टूट गई, बल्कि बच्चों से पिता का साया भी उठ गया है।