ग्राम पंचायत स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ
सकट (अलवर) क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 चारागाह विकास कार्य योजना नर्सरी पर जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की ओर से शनिवार को कृषक जागृति से समृद्धि की ओर कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके में 50 महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया । इस दौरान नाबार्ड संस्था के मास्टर ट्रेनर गुलजारी लाल मीणा के द्वारा किसानों को फसल व पेड पौधों के बारे में विभाग के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही बागवानी के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर जेईएन नवीन कुमार शर्मा, सरपंच मुकेश मंडावरी, प्रशांत गुरु ठेकेदार ,कमलकांत शर्मा, बच्चू मीणा,अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।