राम रूप सजा प्रतियोगिता होगी 26 मार्च को ,तीन वर्गों में होगी यह प्रतियोगिता

Mar 12, 2026 - 16:59
 0
राम रूप सजा प्रतियोगिता होगी 26 मार्च को ,तीन वर्गों में होगी यह प्रतियोगिता

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राज ऋषि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर आने वाली 26 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर राम रूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
संस्था के महामंत्री  राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं प्रचार मंत्री अमृत खत्री के अनुसार यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी जिसमें ए वर्ग में पांच वर्ष तक के बालक बालिकाएं और  ब वर्ग में 5 वर्ष से 8 वर्ष तक के बालक बालिकाएं तथा स वर्ग के अंतर्गत 8 से 11 वर्ष की आयु तक के बालक बालिकाएं इस प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे ।
 इसके लिए आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की प्रतियोगिता के फॉर्म संस्था के कार्यालय में उपलब्ध है जो कि प्रतिदिन 5 बजे से 8:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं और विधि vat फॉर्म भरकर संस्था कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं ताकि हर प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सके 
इस प्रतियोगिता का आयोजित करने के पीछे आज की नई पीढ़ी को संस्कार युक्त करने का उद्देश्य है इसे  बाल कलाकारों में आपसी प्रेम की भावना भी जागृत होती है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है