भरतपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित स्लीपर बस डिवाइडर पार कर पलटी, 7 गंभीर घायल

Mar 17, 2026 - 19:11
 0
भरतपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित स्लीपर बस डिवाइडर पार कर पलटी, 7 गंभीर घायल

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बरेली (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसा बांसी बस स्टैंड के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री मजदूर थे, जो जयपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे, तभी अचानक बस के पलटने से चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................