राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Mar 17, 2026 - 19:12
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने विद्यार्थियों को राजस्थान दिवस का इतिहास बताया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने राजस्थान को जाने' विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्विज प्रतियोगिता में आशा रानी यादव ने प्रथम, कुशाल जाटव ने द्वितीय एवं मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात राजस्थान दिवस से संबंधित प्रतियोगिताओ में विजेता रहे समस्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ दीपक कुमार, डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा, राजवीर मीणा एवं स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ एवं प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................