बांगड़ कॉलेज प्राचार्य के विरुद्ध NSUI कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mar 30, 2026 - 19:42
 0
बांगड़ कॉलेज प्राचार्य के विरुद्ध NSUI कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

पाली, (बरकत खान) बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर, पाली को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

पूर्व NSUI जिला उपाध्यक्ष राकेश देवासी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।  इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के साथ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाखोड़ा ने आरोप लगाया कि पाली के बांगड़ कॉलेज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एक विशेष संगठन का दुपट्टा पहनकर उसका प्रचार करते हैं, जिससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है और विद्यार्थियों के बीच वैमनस्य फैल रहा है।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने बताया कि इससे पूर्व भी कॉलेज आयुक्त विभाग, जयपुर द्वारा प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच करवाई गई थी। उन्होंने मांग की कि उस जांच को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी प्राचार्य को पद से बर्खास्त किया जाए। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य पिछले दो वर्षों से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश संवास, छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर अली खत्री,ललित परिहार, NSUI पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया, योगेश खोरवाल, महेश बागोरिया, भरत सिंह, विकास राठौड़ सुब्हान संजरी, हिमांशु जलवाणिया, हर्ष, महेश मीणा, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................