6th जॉन लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट के परिणाम घोषित; कुल आठ टीमों ने टूर्नामेंट में लिया भाग
खैरथल (हीरालाल भूरानी) सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं भिवाड़ी के संयोजक चरण दास गोयल के मार्गदर्शन में भिवाड़ी के राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी मैदान पर 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 रविवार तक जॉन लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं ।
निरंकारी मंडल भिवाड़ी के संयोजक चरण दास गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट आपसी भाईचारे प्रेम और मिल बर्तन का संदेश देता हुआ हर्षोल्लाहस पूर्वक संपन्न हुआ ।
इस टूर्नामेंट में अलवर सहित कुल आठ टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया जिसमें नौगांव की टीम विजय घोषित की गई वहीं रनर अप टीम राजाखेड़ा की रही दोनों ही टीमों के कप्तानों ने और सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी अर्पित की टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच नौगांव के होनहार क्रिकेटर दीपक जी रहे तो वही बेस्ट बॉलर जी पठानिया भरतपुर के रहे जिन्होंने चार मैच खेलते हुए 10 विकेट लेकर अपना नाम और अपनी टीम का नाम रोशन किया ।