तिलकपुर धाम में हवन व भंडारा 2 अप्रैल को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम तिलकपुर धाम स्थित संत शिरोमणि परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास महाराज के आश्रम में 1अप्रैल को रात्रि सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
3 अप्रैल को हवन यज्ञ के साथ भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम आयोजक सुखचन्द फौजी खोखर ने बताया है कि आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।