बिचगांवा में मनाया गया भगवान महावीर जन्मोत्सव
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगांवा जैन समाज के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन एवं केंद्रीय श्वेतांबर पल्लिवाल महासंघ के मनोनीत सदस्य प्रदीप कुमार जैन ने बताया की आज महावीर भगवान के 2625 वे जन्म कल्याणक दिवस पर श्री सम्भवनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर बिचगांवा में वर्तमान चौबीसी के अंतिम तीर्थंकर जिन्होंने संसार को पांच महाव्रत अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह धर्म का उपदेश दिया, ऐसे वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महा महोत्सव पर श्री श्वेतांबर जैन मंदिर बिचगांव में भगवान की नित्य पूजा, स्नात्र पूजा एवं अष्ट प्रकार की पूजा कर शांति कलश एवं शांति धारा का आयोजन किया गया तत पश्चात सभी साधर्मिक बंधुओं द्वारा नवकार महामंत्र का जाप कर भगवान महावीर स्वामी जी को पालना झुलाया गया। जिसमें समाज के सभी साधर्मिक बंधु (महिला पुरुष) उपस्थित रहे। इस अवसर पर आज शाम को जैन मंदिर बिचगांवा में महा दीपोत्सव कर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।