विधायक कोठारी ने मानसून पूर्व किया विभिन्न नालों का निरीक्षण; वर्षा ऋतु से पहले प्रमुख नालों कीजल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Mar 31, 2026 - 18:44
 0
विधायक कोठारी ने मानसून पूर्व किया विभिन्न नालों का निरीक्षण; वर्षा ऋतु से पहले प्रमुख नालों कीजल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से  शहर के विभिन्न प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर आवश्यक मरम्मत, सफाई एवं सुधार कार्यों की अग्रिम कार्यवाही तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारी ने सांगानेर गेट नाला, जैन ज्योति नगर का नाला, सांगानेर कॉलोनी में प्रस्तावित महिला आईटीआई ग्राउंड के पास का नाला, मोती बावजी का नाला, भारद्वाज हॉस्पिटल के पास वाला नाला तथा रोडवेज बस स्टैंड के पास वाले नाले का मौके पर जाकर जायजा लिया।
विधायक कोठारी ने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व नालों का रखरखाव, सफाई और मरम्मत कार्य समय रहते पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शहरवासियों को जलभराव, गंदगी और आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस दौरान उन्होंने गांधीसागर से सांगानेर नदी तक आने वाले नाले का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी के मार्ग में आने वाली बाधाओं को शीघ्र दूर कर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे शहर में जल भराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................