मुस्तहिक सेवा सोसायटी का सराहनीय कदम; 10वां निःशुल्क इज्तिमाई शादी सम्मेलन 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन खुला
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) इंसानियत, भाईचारे और सादगी की मिसाल बनते हुए मुस्तहिक सेवा सोसायटी इस वर्ष 10वां निःशुल्क इज्तिमाई शादी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। समाजसेवी हाजी इकबाल रंगरेज ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उम्मीद और राहत का बड़ा सहारा है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य उन माता-पिता के सपनों को पूरा करना है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों और बेटों का निकाह कराने में असमर्थ हैं। इस्लामी उसूलों, सादगी और बराबरी के संदेश के साथ कई जोड़ों को नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
सोसायटी ने मुस्लिम समाज के जरूरतमंद परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन करवाकर इस नेक पहल का लाभ उठाएं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 (बरोज जुमा) निर्धारित की गई है।
किसी बेटी का घर बसाना और किसी बेटे को जिम्मेदारी की राह दिखाना—इससे बड़ा सवाब कोई नहीं। सोसायटी ने लोगों से अपील की है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि कोई जरूरतमंद इस अवसर से वंचित न रह जाए।
आवश्यक दस्तावेज:
- 6 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- आधार कार्ड
- स्कूल बोर्ड मार्कशीट
- दूल्हे की उम्र 21 वर्ष और दुल्हन की उम्र 18 वर्ष अनिवार्य
- यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सहयोग और मानवीय मूल्यों का एक प्रेरक उदाहरण बन रहा