महवा तहसील में जाटव समाज सुधार समिति की बैठक सम्पन्न; बाबूलाल पावटा सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष मनोनीत, कुरीतियों पर रोक व शिक्षा पर जोर देने की कही बात
महवा (दिनेश लेखी) जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव की महत्वपूर्ण बैठक महवा तहसील के ग्राम खेड़ला बुजुर्ग स्थित अम्बेडकर पार्क सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता 360 गांव के अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त थानेदार बाबूलाल पावटा को महवा तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष बाबूलाल पावटा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में फैली कुरीतियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी तथा शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज का समग्र विकास संभव हो सके।
कार्यक्रम के अंत में समाज की एकजुटता बनाए रखने और शिक्षा के प्रसार के लिए सभी ने मिलकर संकल्प लिया। बैठक में सभापति किशोरी लाल मास्टर, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान ठेकेदार, अध्यक्ष रमेशचंद भोपर, भंवरसिंह सरपंच, रतीराम मास्टर, रामदयाल सोकरिया (उपाध्यक्ष), दरवसिंह ठेकेदार (सचिव), अर्जुन सिंह सरपंच, मोहन सिंह सरपंच, सुआलाल ठेकेदार, जलसिंह मास्टर, कमल, छलेश्वर, तहसील अध्यक्ष हींडौन बबलू, गंगाराम रौत, राजेश कुमार, गोपाल सिंह फौजी, नन्दलाल, दीनदयाल ठेकेदार, राजेंद्र पावटा, विजय सिंह फौजी, हाकिम सिंह देनवाल, विष्णु बौद्ध (महवा जिलाध्यक्ष), मुंशी बारोलिया, डॉ. लक्ष्मी नारायण, ओम प्रकाश, सरदार चरण सिंह पावटा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।