लक्ष्मणगढ़ के डॉ. खान को मिला एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड

Apr 1, 2026 - 17:29
 0
लक्ष्मणगढ़ के डॉ. खान को मिला एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र अलवर जिले के गांव खरसनकी निवासी डॉ. जुबेर खान को पंजाब के अमृतसर में आयोजित एक भव्य समारोह में 'एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया है।
यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि डॉ. जुबेर खान को यह सम्मान खेल जगत में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और खेल विकास में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि डॉ. खान को वर्ष 2024 में भी 'नेशनल स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड' से भी नवाजा जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान:
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की समिति के पूर्व सदस्य रह चुके डॉ. जुबेर खान ने भारत सहित नेपाल, श्रीलंका, भूटान, चीन और ईरान जैसे देशों में खेल और युवा मामलों में देश का प्रतिनिधित्व कर राजस्थान और भारत का गौरव बढ़ाया है। डॉ. खान वर्तमान में कॉलेज प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहकर शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने एवं खेल प्रेमियों शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है