भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: 40 मुकदमों में वांछित, 2 साल से फरार ₹5000 ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Apr 6, 2026 - 18:12
 0
भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: 40 मुकदमों में वांछित, 2 साल से फरार ₹5000 ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा)  पुलिस थाना पुर और डीएसटी भीलवाड़ा की संयुक्त कार्रवाई में जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नाना तेली उर्फ नानुराम उर्फ राजू तेली को दबोच लिया गया। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था और उस पर थाना बिजौलिया के एक गंभीर मामले में ₹5000 का इनाम घोषित था।
नाना तेली का आपराधिक रिकॉर्ड चौंकाने वाला है—पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कुटकरण, चोरी, फर्जी दस्तावेजों से वाहन चलाने और चोरी के वाहन खरीदने-बेचने सहित 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी डूंगरपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर और भीलवाड़ा के कई थानों में भी स्टैंडिंग वारंट पर वांछित था।
कैसे पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर?
एसपी धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर एएसपी सहाड़ा, डीएसपी मंडल के सुपरविजन में थाना पुर प्रभारी कन्हैयालाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय मुखबिरी, तकनीकी निगरानी और पारंपरिक पुलिसिंग का उपयोग करते हुए उसे नीम का खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
किस मामले में था मुख्य रूप से वांछित?
नाना तेली 2024 में दर्ज टाइल्स से भरे ट्रक की लूट–छुपाव और अवैध विक्रय से जुड़े मामले में वांछित था। ट्रक ऑपरेटरों द्वारा वाहन को गायब कर बेचने की साजिश में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
इन मामलों में भी वांछित था

  • बिजौलिया थाने का प्रकरण संख्या 264/2025 — ₹5000 ईनामी
  • सदर बूंदी का प्रकरण संख्या 373/2025
  • सदर बूंदी में एक स्थाई वारंट
  • बिछीवाड़ा डूंगरपुर में स्थाई वारंट
  • सदर चित्तौड़गढ़ में स्थाई वारंट
  • थाना मांडल में दो स्थाई वारंट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................